1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्‍तीसगढ़: बीजापुर में नक्‍सलियों के साथ भीषण मुठभेड़, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

छत्‍तीसगढ़: बीजापुर में नक्‍सलियों के साथ भीषण मुठभेड़, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2019 08:30 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 09:36 am IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में आज सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

Chhattisgarh- India TV Hindi
Chhattisgarh

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित जिले बीजापुर में आज सुबह नक्‍सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।​ अधिकारियों ने यहां बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़