1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की हुई मौत

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 15, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 05:00 pm IST

छत्तसीगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दरअसल ये लोग उज्जैन में महाकल के दर्शन कर ओड़िशा के जगन्नाथपुरी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Rajnandgaon Horrific road accident Chhattisgarh 6 people died - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरचारी गांव के करीब ट्रक की चपेट में आने से कार सवार छह लोगों आकाश मौर्या (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34), संग्राम केशरी तथा एक अन्य की मृत्यु हो गई तथा सागर यादव घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सात लोग एक कार में सवार होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। 

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

आज सुबह लगभग पांच बजे जब वह राजनांदगांव के चिरचारी गांव के करीब पहुंचे तब वाहन चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को करीब के गांव छुरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। 

राजस्थान के सड़क हादसे में 11 लोगों की हुई थी मौत

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हुई है तथा घायल एक व्यक्ति को राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले राजस्थान के दौसा में भी इसी तरह का सड़क हादसा देखने को मिला था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भुदवार को कहा कि राजस्तान में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखत है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।