1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. Raigarh Murder Case: चौकी, विवाद और तड़तड़ा दी गोलियां, साथी सिपाही ने हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा को गोलियों से भूना

Raigarh Murder Case: चौकी, विवाद और तड़तड़ा दी गोलियां, साथी सिपाही ने हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा को गोलियों से भूना

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 03, 2025 11:35 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:35 am IST

RPF Constable PK Mishra Killing: रायगढ़ को हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा की हत्या ने दहला दिया है। इस वारदात को किसी और नहीं बल्कि उनके साथी हेड कान्स्टेबल ने ही अंजाम दिया। इस खबर में जानिए रायगढ़ की वारदात की कहानी।

RPF constable pk mishra killing- India TV Hindi
रायगढ़ में आरपीएफ कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या। Image Source : PEXELS

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने बुधवार तड़के अपने सहयोगी को कथित रूप से गोली मारी और उसकी जान ले ली। इस वारदात को सुबह लगभग 4 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ चौकी पर अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह अबतक साफ नहीं हो पाई। दो सिपाहियों के बीच में ऐसा क्या हो गया था कि बात जान लेने तक पहुंच गई।

हेड कान्स्टेबल ने साथी पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

थानाधिकारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हेड कान्स्टेबल केएस लादेर और हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। यह विवाद बढ़कर झगड़े में बदला और केएस लादेर ने अपनी सर्विस पिस्तौल से पीके मिश्रा गोली चला दी। केस लादेर एक गोली चलाने पर ही नहीं रुके। उन्होंने पीके मिश्रा पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां दाग दी। इस कारण से पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या का कारण अभी मालूम नहीं है। वारदात के तुरंत बाद, जीआरपी ने आरोपी हेड कान्स्टेबल केएस लादेर को गिरफ्तार करके उसकी पिस्तौल सीज कर ली। इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा, हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। मामले की तह तक जाया जाएगा। दोषी को सजा दिलाई जाएगी। दो सिपाहियों के बीच विवाद इस तक कैसे पहुंचा, ये चिंता का विषय है। हम वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

विकलांग के बजाय “दिव्यांग” कहे जाने से क्या बदल पाई जिंदगी? सुनिए सामाजिक बदलाव की कहानी वर्ल्ड चैंपियंस की जुबानी

EXCLUSIVE: ग्लोबल प्रेशर के बावजूद दशकों से कैसे टिकी है भारत-रूस की दोस्ती? एक्सपर्ट ने समझाया एक-एक पहलू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।