1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. कम शक्कर और दूध भी कम... स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ता के घर सबकी फरमाइश के हिसाब से बनाई चाय; VIDEO

कम शक्कर और दूध भी कम... स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ता के घर सबकी फरमाइश के हिसाब से बनाई चाय; VIDEO

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Swayam Prakash
 Published : Nov 05, 2023 11:58 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 04:08 pm IST

चुनावी माहौल में नेताओं के तीखे बयानों और तंज के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक वीडियो आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक कार्यकर्ता के घर में चाय बनाती नजर आ रही है। इस दौरान रसोई में स्मृति वहां मौजूद महिला की टांग खिचाई भी करती दिख रही हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Smriti Irani- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में एक कार्यकर्ता के घर चाय बनातीं स्मृति ईरानी Image Source : VIDEO GRAB

छत्तीसगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चाय बनाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने रसोई में जाकर कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। स्मृति ईरानी का चाय बनाते हुए ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो में ये भी दिख रहा है कि केंद्रीय मंत्री रसोई में अलग-अलग लोगों के हिसाब से कम चीनी, ज्यादा चीनी और कम दूध वाली बना रही हैं और साथ ही प्यालों में छानकर बांट भी रही हैं।

रसोई में चाय के साथ महिलाओं की खिंचाई भी की

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बस्तर के कोंडागांव में सामान्य कार्यकर्ता के घर जब चाय बना रही थीं तो वह रसोई में मौजूद महिलाओं के साथ सास-बहू को लेकर मजाक भी करती दिख रही हैं। स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज बस्तर के कोंडागांव जिले में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। दोपहर को एनसीसी मैदान कोंडागांव में स्मृति ईरानी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।  

स्मृति ईरानी के दौरे का ये है कार्यक्रम-

बता दें कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज सुबह 8:50 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं इसके बाद वह रायपुर एयरपोर्ट से केशकाल के लिए रवाना हो गईं। केशकाल के बाद स्मृति ईरानी फारसगांव और कोंडागांव में रोड शो करेंगीं। दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में स्मृति आम सभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम 4:15 बजे कटघोरा में और शाम 6:30 बजे कोरबा में वह एक जन सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

ये भी पढ़ें-

पंजाब में खेतों पर समझाने गया था अफसर, किसानों ने पकड़कर उसी से जबरन जलवाई पराली; VIDEO

VIDEO: छोटे बच्चों के साथ कलेक्टर साहब खेलने लगे गिल्ली डंडा, खूब ट्राई किया लेकिन शॉट ना लगा!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।