1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. नए कपड़े खरीदने के लिए 2000 रुपये मांगा, पीकर आ गया शराब; पिता ने डांटा तो उठाया खौफनाक कदम

नए कपड़े खरीदने के लिए 2000 रुपये मांगा, पीकर आ गया शराब; पिता ने डांटा तो उठाया खौफनाक कदम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 19, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 05:52 pm IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक युवक ने पिता के डांटने पर खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे को डांटने के बाद पिता गांव में पंचायत चुनाव की मतगणना देखने के लिए चले गए थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपने बेटे को शराब पीने के लिए डांटा तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। घटना जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया गांव की है। शराब पीने के लिए डांटने पर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी पहचान 19 वर्षीय विकास पटेल के रूप में हुई है।

कपड़ों के लिए परिजनों ने दिए पैसे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा था। इस दौरान विकास ने अपने परिजनों से नए कपड़े खरीदने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने उसे यह राशि दे दी, लेकिन कुछ घंटे बाद जब वह मतदान कर घर लौटा तो शराब के नशे में था।

पंचायत चुनाव की मतगणना देखने चले गए पिता 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने और पिता साधराम पटेल ने विकास को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि विकास को डांटने के बाद पिता गांव में पंचायत चुनाव की मतगणना देखने के लिए चले गए। वहीं, घर के अन्य सदस्य भी अपने काम में व्यस्त हो गए।

कमरे में जाकर देखा तो सन्न रह गए परिजन 

अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद जब परिजनों ने विकास को आस-पास नहीं पाया तो उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा, जहां वह फांसी पर लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

"ऐसे रिश्तों को मान्यता मिलनी चाहिए", युवाओं के प्रेम से जुड़े मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात

प्रीतिभोज के समय कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी, शादी के घर में दिल्ली से आए मेहमान की हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।