1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. घर के अंदर फंदे से लटकता मिला 2 बच्चों और मां का शव, 3 लाशें देख परिजनों के उड़े होश

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला 2 बच्चों और मां का शव, 3 लाशें देख परिजनों के उड़े होश

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 03, 2024 07:44 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 07:45 pm IST

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे से लटकता मिला मां और बच्चों का शव।- India TV Hindi
फंदे से लटकता मिला मां और बच्चों का शव। Image Source : FILE

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 28 वर्षीय एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। वहीं शव मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने संदेह जताया है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में कुछ भी कह पाना सही नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का खुलासा हो सकेगा। 

घटना के समय कोई नहीं था घर पर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुर पुलिस थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। महिला की पहचान हेमलता साहू के रूप में हुई है, जबकि मासूमों की पहचान बेटे खोमेद्र (4) और बेटी तृषा (2) के रूप में हुई है। सभी के शव घर पर फंदे से लटकते हुए मिले। अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि महिला का पति एक राजमिस्त्री है और वह घटना के समय काम के लिए बाहर गया हुआ था। वहीं उसके ससुर अपनी अस्वस्थ पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल में थे। 

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अधिकारी ने बताया कि दोपहर में जब महिला के ससुर घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब उन्होंने खिड़की से झांका तो उन्हें तीनों के शव फंदे से लटकते दिखे। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चों के शव साड़ियों से बनाए गए फंदों से लटके मिले। अधिकारी ने कहा कि ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली, लेकिन घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। मामले की सटीक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और आगे की जांच के बाद पता चलेगी।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

लोन वसूली के नाम पर शराब के नशे में महिलाओं से मारपीट करते हैं एजेंट, डरकर जंगल में छुपा रहता है पूरा गांव

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को अब मिलेंगे सालाना 12 हजार रुपये, सीएम साय ने लिए कई बड़े फैसले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।