1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. चलती बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का VIDEO वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

चलती बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का VIDEO वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 19, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 08:49 pm IST

भिलाई की सड़कों पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये कपल बाइक पर सवार दिखाई दे रहा है और अश्लील हरकतें कर रहा है।

Bhilai, Durg- India TV Hindi
कपल का वीडियो वायरल Image Source : REPORTER INPUT

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते हुए दिखाई दिया है। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और खुलेआम अश्लीलता करने की वजह से कपल के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

भिलाई की सड़कों पर एक कपल बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आया। बैंग-बैंग मूवी की तरह युवती पेट्रोल की टंकी पर बैठी हुई थी और युवक बाइक राइड कर रहा था। मामला सेक्टर 10 की सड़कों पर नजर आया। कपल द्वारा अश्लील हरकत का ये मामला वीडियो में कैद हो गया और वायरल हो गया।

बाइक का नम्बर CG 07- CO 7820 है। अब मामला वायरल होने के बाद यातायात पुलिस आरोपी युवक और युवती की तलाश कर रही है। लोगों का कहना है कि कपल की इस हरकत का असर बच्चों पर पड़ रहा है और इस तरह के स्टंट देखकर बच्चे भी इस तरह की हरकत कर सकते हैं और अपनी जान को खतरे में डाल सकते हैं। 

2 साल पहले IPS अभिषेक पल्लव ने इसी तरह की हरकत करते हुए कपल पर कार्रवाई की थी। टाउनशिप की सड़कों पर अश्लीलता की इस तरह की तस्वीरें आम बात हो चुकी है। ऐसे में इस तरह के मामलों में सख्त एक्शन की जरूरत है।

लोगों का कहना है कि बच्चे जब इस तरह के वीडियो देखते हैं तो उनके मन में भी ऐसा करने की इच्छा जागती है। ये न केवल उनके जीवन के लिए खतरनाक है बल्कि उनकी नैतिक शिक्षा पर भी असर डालता है। बच्चों के ऊपर गलत आदतों का असर ना पड़े, इसलिए ऐसे खतरनाक स्टंट करने वाले बाइकर्स के ऊपर कार्रवाई की आवश्यकता है और लोगों की पुलिस से अपेक्षा है कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। (इनपुट: सिकंदर खान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।