1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. VIDEO: छत्तीसगढ़ का CM बनने के बाद विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया, सबसे पहले करेंगे ये काम

VIDEO: छत्तीसगढ़ का CM बनने के बाद विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया, सबसे पहले करेंगे ये काम

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 10, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 05:15 pm IST

छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह जनता से घोषणापत्र में किए गए सारे वादों को पूरा करेंगे और 18 लाख आवास देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Vishnu Deo Sai- India TV Hindi
विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया Image Source : VISHNU DEO SAI/FACEBOOK

रायपुर: छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे और घोषणापत्र में किए सारे वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से सबके विश्वास के लिए काम करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे करूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम लोगों को 18 लाख आवास देना होगा।

साय ने ये भी कहा कि 25 दिसंबर को अटल जी का जन्मदिवस है, उस दिन राज्य के सभी कृषकों के खाते में 2 साल का बोनस दिया जाएगा।

कौन हैं विष्णु देव साय?

विष्णु देव साय साहू (तेली) समुदाय से हैं। उनका जन्म जशपुर में हुआ। राजनीति में आने से पहले वह किसान थे। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने से पहले 1990-98 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शुरू किया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में, विष्णु देव साय ने कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराकर जीत हासिल की।

छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने

अजीत जोगी के बाद विष्णु देव छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं। वह पीएम मोदी की पहली कैबिनेट में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे। विष्णु देव साय साल 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वह रायगढ़ से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते। विष्णु देव को 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का हुआ ऐलान, विष्णु देव साय को मिली राज्य की कमान, 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे

कौन हैं आकाश आनंद? जिन्हें मायावती ने बनाया अपना उत्तराधिकारी; कब पॉलिटिक्स में आए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।