छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नई गति देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपये की लागत के कुल 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपये लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपये लागत के 9 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पित किए गए प्रमुख कार्य (4.16 करोड़ रुपये)
मुख्यमंत्री साय ने जिन चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया, वे मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण से संबंधित हैं, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे-
- मस्कामारा से होते हुए लवाकेरा मेन रोड तक 1.70 कि.मी. मार्ग (₹1.81 करोड़)।
- जिला जशपुर के अम्बाकछार पहुंच मार्ग 1.00 कि.मी. (₹1.29 करोड़)।
- जशपुर के मुण्डाडीह पहुंच मार्ग 0.90 कि.मी. (₹95.53 लाख)।
- ग्राम लावाकेरा में सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड पहुंच मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण (₹10 लाख)।
भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्य (36.72 करोड़ रुपये)
मुख्यमंत्री ने फरसाबहार क्षेत्र में जिन 9 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें शिक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है-
- पमशाला में सरईटोला पहुंच मार्ग (11.50 कि.मी.) का निर्माण ₹2396.94 लाख।
- फरसाबहार में विश्रामगृह भवन का निर्माण ₹172.55 लाख।
- फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (स्वच्छता) ₹31.38 लाख।
- प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास: कोल्हेनझरिया, फरसाबहार, पंडरीपानी (3 भवन) ₹574.53 लाख।
- प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास: लवाकेरा, पण्डरीपानी, तपकरा (3 भवन) ₹497.45 लाख।
ये छात्रावास भवन विशेष रूप से आदिवासी छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने में सहायक होंगे, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय और नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव प्रमुख थे।