1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चाय की दुकान पर आपस में ही बुरी तरह भिड़ गए 3 दोस्त, एक की मौत, 2 घायल

चाय की दुकान पर आपस में ही बुरी तरह भिड़ गए 3 दोस्त, एक की मौत, 2 घायल

 Published : May 18, 2023 12:10 pm IST,  Updated : May 18, 2023 12:10 pm IST

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Friends Fighting, Friend Killed, Man Killed- India TV Hindi
चाय की दुकान पर हुई भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

पालघर: दोस्ती में आमतौर पर लोग एक-दूसरे के लिए जान देने की बात करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के पालघर में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप दहल जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर जिले में चाय की एक दुकान पर 3 दोस्तों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि इस घटना में एक दोस्त की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गये। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्लास्ट की आवाज के बाद लग गई थी आग

सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर बाद 3 बजे की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान नालासोपारा इलाके में चाय की एक दुकान पर ब्लास्ट की आवाज सुनी गयी और फिर आग लग गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चाय की दुकान पर क्या हुआ था क्योंकि घटना के दौरान दुकान के शटर बंद थे। पुलिस ने मृतक की पहचान 27 साल के रौनक तिवारी के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि दुकान के अंदर आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

दमकल कर्मियों को दुकान के अंदर मिली लाश
सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों को दुकान के अंदर एक लाश मिली। उन्होंने ने बताया कि दुकान में खून के निशान और कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे लगता है कि झगड़े में लोहे की पाइप का इस्तेमाल किया गया होगा। अधिकारी ने कहा कि उन्हें तीनों के बीच झगड़े के दौरान ही ब्लास्ट होने का शक है क्योंकि एक गैस पाइप भी टूटा हुआ मिला है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।