1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 06:01 pm IST

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार- India TV Hindi
70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नंदलाल सिंह ने बताया कि एक गांव में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार होने की घटना रविवार रात की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता गांव में भीख मांग कर अपना भरण-पोषण करती है और एक प्राथमिक विद्यालय में रात गुजारती है। 

एसएचओ सिंह ने बताया कि रविवार रात पड़ोसी गांव शहजादेपुर का रहने वाला युवक लक्ष्मी लोधी (32) शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बलिया में 98 साल की महिला से रेप की कोशिश

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में 98 साल की एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार का कथित प्रयास करने पर सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 98 वर्षीय एक महिला के साथ गत 20 अगस्त की रात्रि उसके रिश्तेदार सोनू (22) ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया। 

उन्होंने बताया कि महिला के पुत्र की शिकायत पर आज सोनू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।