1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हरिद्वार: भागवत कथा से पहले रहस्यमय तरीके से लापता संत सकुशल बरामद

हरिद्वार: भागवत कथा से पहले रहस्यमय तरीके से लापता संत सकुशल बरामद

 Published : Dec 14, 2023 10:10 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 10:10 pm IST

सकुशल बरामद संत मौन धारण किए हुए हैं, जिस कारण अचानक गायब होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनके शिष्यों ने 9 दिसंबर को कनखल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने लापता संत की खोजबीन शुरू कर दी थी।

संत स्वामी पवित्र दास...- India TV Hindi
संत स्वामी पवित्र दास को सकुशल देवप्रयाग से बरामद कर लिया गया हैं। Image Source : IANS

हरिद्वार में दिगंबर अखाड़े से जुड़े 80 वर्षीय स्वामी पवित्र दास 5 दिसंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। स्वामी पवित्र दास हरिद्वार के बैरागी कैम्प स्थित अखाड़े में 10 दिसंबर से भागवत कथा का आयोजन करने जा रहे थे। लेकिन, वो आयोजन से 5 दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। गुरुवार को संत स्वामी पवित्र दास को सकुशल देवप्रयाग से बरामद कर लिया गया।

मौन धारण किए हुए हैं संत

सकुशल बरामद संत मौन धारण किए हुए हैं, जिस कारण अचानक गायब होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनके शिष्यों ने 9 दिसंबर को कनखल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने लापता संत की खोजबीन शुरू कर दी थी। उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी।

5 दिसबंर को अखाड़े से चले गए थे संत

संत स्वामी पवित्र दास 5 दिसंबर को किसी काम की बात कहकर अखाड़े से चले गए थे। जाते-जाते उन्होंने कहा था कि वह 9 दिसंबर तक वापस पहुंच जाएंगे। इसके बाद कथा की तैयारी लगातार चलती रही। लेकिन, स्वामी पवित्र दास ना ही वापस लौटे और ना ही उनसे किसी तरह का कोई संपर्क हो पाया था। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।