1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रेप के बदले रेप! बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए शख्स ने किया ये घिनौना काम

रेप के बदले रेप! बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए शख्स ने किया ये घिनौना काम

 Published : Aug 13, 2024 11:09 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 11:09 pm IST

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी बहन से हुए रेप का प्रतिशोध लेने के लिए आरोपी की बहन के साथ दुष्कर्म किया। अब वह भी रेप के आरोप में जेल में बंद है।

आगरा में बहन से दुष्कर्म का प्रतिशोध लेने के लिए शख्स ने आरोपी की बहन से किया रेप - India TV Hindi
आगरा में बहन से दुष्कर्म का प्रतिशोध लेने के लिए शख्स ने आरोपी की बहन से किया रेप Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा में एक युवक ने बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए आरोपी की बहन के साथ रेप किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, तो बदला लेने के लिए पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी युवक की बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को पहले लगा कि यह मामला पुरानी रंजिश का है लेकिन जांच में आरोप सही पाए गए। 

पीड़िता का भाई भी रेप के आरोप में बंद 

जानकारी के अनुसार मामले में पीड़िता का भाई भी अब रेप के आरोप में जल में है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ये घटना राजमार्ग पर स्थित एक होटल में हुई थी। वहीं, आरोपी युवक की बहन ने जब पुलिस को बताया कि उसका भाई जिस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपों की वजह से जेल में है अब उसी युवती के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

CCTV फुटेज से सामने आया सच 

पुलिस को लगा कि युवती अपने भाई को बचाने के लिए झूठी कहानी बना रही है , इसलिए पीड़िता के भाई पर दुष्कर्म के ही आरोप लगा रही है। लेकिन, जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो घटना की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस संबंध में सिकंदरा थाने के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल सबूत के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है।

इनपुट- पीटीआई

 ये भी पढ़ें- ये हैं देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो बन जाएगी लाइफ

आखिर अशोक चक्र में 24 तीलियां ही क्यों होती हैं? 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।