1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में ‘स्पेशल 26’ जैसा कारनामा! फर्जी ED अफसर बनकर आए, करोड़ों लूट ले गए

मुंबई में ‘स्पेशल 26’ जैसा कारनामा! फर्जी ED अफसर बनकर आए, करोड़ों लूट ले गए

 Reported By: Rajiv Singh Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 24, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 06:33 pm IST

लूटपाट की इस वारदात में आरोपियों ने कुल 25 लाख रुपये कैश और 3 किलो सोने पर हाथ साफ किया। आरोपियों द्वारा लूटे गए सोने की कुल कीमत 1.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मुंबई में ‘स्पेशल 26’ जैसा कारनामा!- India TV Hindi
मुंबई में ‘स्पेशल 26’ जैसा कारनामा! Image Source : FILE

मुंबई:  कुछ वर्षों पहले एक मूवी आई थी स्पेशल 26, इस पिक्चर की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया था। इस मूवी के बाद इसी अंदाज में देशभर में कई चोरियां की गई थीं। अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के झावेरी बाजार इलाके में कुछ बदमाशों ने लूट की एक ऐसी घटना को अंजाम दिया कि लोगों को अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ याद आ गई। बदमाशों ने फर्जी ED अधिकारियों का चोला पहनकर एक व्यापारी के दफ्तर में छापेमारी की और करोड़ों का सामान लूटकर चलते बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैरतअंगेज वारदात को कुल 4 अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है।

एक कर्मचारी को हथकड़ी भी लगाई

आरोपियों की हिम्मत की अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि उन्होंने शिकायतकर्ता व्यापारी के दफ्तर में एक कर्मचारी को हथकड़ी भी लगाई थी। लूटपाट की इस वारदात में आरोपियों ने कुल 25 लाख रुपये कैश और 3 किलो सोने पर हाथ साफ किया। आरोपियों द्वारा लूटे गए सोने की कुल कीमत 1.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने जल्दी से घटना को अंजाम दिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 394, 506 (2) और 120 B के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों में बताया की CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत फिल्म ‘स्पेशल 26’ में फर्जी अफसर बनकर इसी तरह छापे मारे जाते थे और बड़ी रकम पर हाथ साफ कर लिया जाता था।

ये भी पढ़ें - 

फिर टल गया दिल्ली मेयर चुनाव, AAP और BJP पार्षदों के बीच हुआ जोरदार हंगामा

सपा हिंदुओं की भावनाओं को कर रही आहत, रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद का बयान उनका नहीं बल्कि अखिलेश का', जानिए क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।