1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सलमा आगा का बैग छीन फरार हुए बाइक सवार, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

सलमा आगा का बैग छीन फरार हुए बाइक सवार, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2021 09:01 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 09:01 pm IST

सलमा आगा ने कहा कि उनके बैग में 2 मोबाइल फोन, कुछ कैश, चाबियां और अन्य सामान थे।

Salma Agha, Salma Agha Handbag Theft, Salma Agha FIR, Salma Agha Snatching- India TV Hindi
मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने मुंबई में ऐक्ट्रेस-सिंगर सलमा आगा का हैंडबैग छीन लिया। Image Source : PTI FILE

Highlights

  • ऑटोरिक्शा से उपनगरीय वर्सोवा में दवा की एक दुकान पर जा रही थीं सलमा आगा।
  • सलमा आगा ने दावा किया कि वर्सोवा थाने से संपर्क किया लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं की गई।
  • सलमा आगा ने कहा, मोहल्ले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं थी।

मुंबई: मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने मुंबई में ऐक्ट्रेस-सिंगर सलमा आगा का हैंडबैग छीन लिया जिसमें 2 मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान थे। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सलमा आगा (65) ने पुलिस को सूचना दी कि वह शनिवार को तड़के अपने बंगले से ऑटोरिक्शा से उपनगरीय वर्सोवा में दवा की एक दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों ने उनका हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए।

‘पुलिस ने कहा FIR दर्ज करने में 3 घंटे लगेंगे’

सलमा आगा ने दावा किया कि इस घटना के तुरंत बाद उन्होंने वर्सोवा थाने से संपर्क किया लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उनके बैग में 2 मोबाइल फोन, कुछ कैश, चाबियां और अन्य सामान थे। उन्होंने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘जब मैं शिकायत दर्ज कराने (थाना) पहुंची तो एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने में 3 घंटे लगेंगे। मेरा मामला दर्ज नहीं किया गया था। आज, मैंने मुंबई पुलिस को ट्विटर के माध्यम से (घटना के बारे में) जानकारी दी।’

‘मोहल्ले में इस तरह की पहली घटना नहीं थी’
आगा ने कहा, ‘मोहल्ले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी इसी तरह के अपराध हो चुके हैं। दोनों आरोपी एक महंगी मोटरसाइकिल पर थे और घटना स्थल के पास एक पुलिस नाकाबंदी भी थी।’ प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के बारे में पूछे जाने पर वर्सोवा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम उसी दिन (किसी घटना की) प्राथमिकी दर्ज करते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास समय नहीं है और वह बाद में आएंगी। हमने उनसे फिर संपर्क किया लेकिन वह नहीं आईं। उनके थाने आने पर हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।