1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमा आगा की बेटी जारा खान ने पुलिस में की शिकायत, जान से मारने की मिली थी धमकी

सलमा आगा की बेटी जारा खान ने पुलिस में की शिकायत, जान से मारने की मिली थी धमकी

 Published : Dec 06, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 10:18 pm IST

दिग्गज अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान को इंस्टाग्राम पर कई अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे और मौत की धमकियां भी मिल रही थीं। इसके लिए उन्होंने 6 नवंबर को एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Zara Khan- India TV Hindi
Zara Khan Image Source : INSTAGRAM/ZARA KHAN

दिग्गज अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान को इंस्टाग्राम पर कई अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे और मौत की धमकियां भी मिल रही थीं। इसके लिए उन्होंने 6 नवंबर को एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। धमकी देने वाली यह लड़की हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा है।

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने आईएएनएस को बताया, "लड़की ने इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे और जान से मारने की भी धमकी दी। उसने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फर्जी प्रोफाइल बना रखी है। हमने इंस्टाग्राम को इसके बारे में सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने हमारी मदद की। हमने शुक्रवार को एक नोटिस भेजा है। नोटिस देने के लिए गए अधिकारी को वह सही से जवाब नहीं दे रही थी। वह आने को भी तैयार नहीं थी। अभी एक मेडिकल ट्रीटमेंट कराया जाना बाकी है, क्योंकि वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थी। वह एक सामान्य इंसान की तरह बर्ताव नहीं कर रही है।"

जारा 'औरंगजेब' और 'देसी कट्टे' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन