1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: 'शमशाद ने मुझे...अब कैसे बच्चों को मुंह दिखाऊंगी', वीडियो में अफसाना ने बताई सच्चाई, किया सुसाइड

VIDEO: 'शमशाद ने मुझे...अब कैसे बच्चों को मुंह दिखाऊंगी', वीडियो में अफसाना ने बताई सच्चाई, किया सुसाइड

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 03, 2025 10:12 am IST,  Updated : Aug 03, 2025 01:25 pm IST

बिहार के बगहा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। अफसाना नाम की एक महिला ने शमशाद नामक युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने वीडियो बनाया और उसके बाद सुसाइड कर लिया। उसने जो वजह बताई है वो हैरान करने वाली है। देखें वीडियो...

महिला ने कर ली आत्महत्या- India TV Hindi
महिला ने कर ली आत्महत्या Image Source : REPORTER

बिहार के बगहा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बगहा जिले के रामनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली अफसाना खातून ने आत्महत्या कर ली और इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर सुसाइड की वजह बताई, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में अफसाना ने मोहम्मद शमशाद को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में अफसाना कह रही है, मेरे चार-चार बच्चे हैं, शमशाद की वजह से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। मेरा अश्लील वीडियो प्रसारित हो गया है, अब मैं अपने बच्चों को क्या मुंह दिखाऊंगी। इसका इंसाफ अब आप लोग करेंगे।

देखें वीडियो


शमशाद ने प्यार के जाल में फंसाया

परिजनों ने बताया अफसाना दिल्ली में अपने पति रहमत आलम के साथ रहती थी, जो राजमिस्त्री का काम करता है। आर्थिक तंगी के चलते मोहम्मद शमशाद ने पहले दोनों की मदद की और फिर अफसाना को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद शमशाद दुबई चला गया और वहीं से अफसाना को ब्लैकमेल करने लगा। उसने पहले से बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और लगातार नए वीडियो भेजने का दबाव डालता रहा। डर और मजबूरी में आकर अफसाना ने उसके कहे अनुसार अपने आपत्तिजनक वीडियो भेजे।

शमशाद ने की अफसाना से धोखेबाजी

अफसाना जब दिल्ली से लौटकर अपने मायके महुआ आ गई, तो शमशाद ने उसके अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। उसने पहले इंस्टाग्राम और फिर फेसबुक पर अफसाना के वो सारे अश्लील वीडियो डाल दिए। जब अफसाना ने अपना वीडियो देखा तो वह मानसिक रूप से टूट गई और उसने सुसाइड कर लिया।

अफसाना की मां ने बताया कि 19 जुलाई को जब उसने और उसके पति रहमत आलम ने सबेया निवासी शमशाद के परिजनों से शिकायत की, तो उसे मारपीट कर भगा दिया गया। घटना से आहत अफसाना ने अंततः आत्महत्या का कदम उठाया। अफसाना के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र 11 साल है। मां के जाने से बच्चे बेसहारा हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना पर एसपी शिकारपुर पहुंचे। मामले में आवश्यक जानकारी ली।

(बगहा से आलोक कुमार चौबे की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।