1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुस्से में शख्स ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

गुस्से में शख्स ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 14, 2023 11:33 pm IST,  Updated : Jan 14, 2023 11:33 pm IST

हरियाणा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने गुस्से में अपनी पत्नी के दूसरे पत्नी को गोली मार दी। इस मामले में महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

गुस्से में शख्स ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी- India TV Hindi
गुस्से में शख्स ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी Image Source : FILE

हरियाणा के गुरुग्राम में गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दूसरे पति को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसने कुछ महीने पहले सोहन नाम के व्यक्ति से शादी की थी और वह अपने दो बच्चों के साथ यहां बेगमपुर खतोला गांव में रहने लगी। ये बच्चे उसकी पहली शादी से हुए थे। 

पुलिस ने बताया कि महिला की रिंकू नाम के व्यक्ति से पहले ही शादी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात चालक के तौर पर काम करने वाला सोहन जब घर लौटा, तो किसी ने उसके कमरे का दरवाजा खोलकर उसे गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, गोली उसके गले में लगी और वह गिर पड़ा। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पहले पति रिंकू को पिस्तौल लिए देखा था और वह उसे भी मारना चाहता था। पुलिस ने बताया कि महिला ने रिंकू को धक्का देकर पीछे किया और शोर मचाया। पुलिस ने कहा कि पड़ोसी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक रिंकू भाग गया था। उन्होंने कहा कि सोहन को अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद, बादशाहपुर थाने में रिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बादशाहपुर थाने के थाना प्रभारी मदन लाल ने कहा, 'घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है और उसने जुर्म कबूल कर लिया है।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।