1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बहन के प्रेम विवाह से गुस्साए युवक ने जीजा की हत्या की, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा

बहन के प्रेम विवाह से गुस्साए युवक ने जीजा की हत्या की, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2021 12:01 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 12:01 pm IST

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने जीजा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 

बहन के प्रेम विवाह से गुस्साए युवक ने जीजा की हत्या की, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा- India TV Hindi
बहन के प्रेम विवाह से गुस्साए युवक ने जीजा की हत्या की, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा Image Source : INDIA TV

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने जीजा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इतना ही हत्या का आरोपी यह शख्स अपने जीजा का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मी जब कटे हुए सिर के साथ युवक को देखा तो वो भी सकते में आ गए। उधर, भाई के हाथों अपना सुहाग उजड़ने से दुखी बहन ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबब अचानक एक शख्स बोरी मे एक कटी हुई गर्दन लेकर थाने पहुंच गया। युवक ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने बृजेश नाम के एक शख्स की हत्या कर दी है और उसका कटा हुआ सिर लेकर वह थाने पहुंचा है। इतना ही नहीं युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि बृजेश का धड़ खेत में पड़ा हुआ है। पुलिस जब खेत में पहुंची तो उसे बृजेश का धड़ खेत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने लगी।

पढ़ें: रेलवे को इस नई तकनीक से हुआ बड़ा फायदा, जानिए अब किन ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम धीरज शुक्ला है। पिछले कई साल से उसकी दोस्ती बृजेश बर्मन के साथ थी। बाद में बृजेश बर्मन धीरज की बहन के साथ भाग गया और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। धीरज इससे काफी गुस्सा हुआ और अवसर की तलाश में था। मौका मिलते ही उसने बृजेश की हत्या कर दी। उधर अपने पति की हत्या से दुखी होकर धीरज की बहन ने भी खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि पति के हत्या की खबर मिलते लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ेंकितना मजबूत है ममता बनर्जी का सुरक्षा घेरा, मिली हुई है Z प्लस सिक्योरिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।