1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ढाबा मालिक ने मांगा खाने का बिल, तो बदमाशों ने जातिसूचक गालियां देकर घोंपा चाकू

ढाबा मालिक ने मांगा खाने का बिल, तो बदमाशों ने जातिसूचक गालियां देकर घोंपा चाकू

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 18, 2026 11:13 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 11:16 pm IST

खाने का बिल मांगने पर दो लोगों ने एक ढाबा मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खाने का बिल मांगने पर दो लोगों ने एक ढाबा मालिक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ढाबा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिना बिल दिए जा रहे थे आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में स्थित राहुल सोनकर के ढाबे पर राजू सिंह और संजय सिंह नाम के दो युवक खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद दोनों आरोपी बिना बिल का भुगतान किए ही वहां से जाने लगे।

जब ढाबा मालिक राहुल सोनकर ने उन्हें रोककर बिल भरने के लिए कहा, तो दोनों आरोपी भड़क गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) ज्योतिश्री ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "बिल मांगने पर संजय और राजू ने ढाबा मालिक के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।"

बहराइच जिला अस्पताल रेफर

घटना के बाद खून से लथपथ ढाबा मालिक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने कोतवाली नगर थाने में संबंधित और सुसंगत धाराओं (IPC/BNS और SC/ST एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों, राजू सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज

एक अन्य खबर में, यूपी पुलिस ने गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में 24 वर्षीय एक महिला को खुदकुशी के लिए उकसाए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कदम परिजन की शिकायत के आधार पर उठाया, जिसमें आरोप गया है कि एक सामुदायिक बैठक के दौरान महिला को सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया गया और फिर एक पड़ोसी और उसके रिश्तेदारों ने उसका लगातार उत्पीड़न किया।

ये भी पढ़ें-

"पापा, मैं बिल्कुल ठीक हूं..." आखिरी बातचीत के कुछ घंटों बाद तिरंगे में लौटा 19 साल का अग्निवीर, बेटे को देख मां हो गई बेसुध

नशे में धुत बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर गिरे, हो गई मौत; CCTV में कैद हुआ मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।