1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बांसवाड़ा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने रातभर पी शराब, बोतल खाली हुई तो प्राइवेट पार्ट में डाल दी

बांसवाड़ा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने रातभर पी शराब, बोतल खाली हुई तो प्राइवेट पार्ट में डाल दी

 Published : Sep 01, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 05:29 pm IST

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद उसे मरने के लिए छोड़ दिया।

minor gangrape- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद उसे मरने के लिए छोड़ दिया। नाबालिग को किडनैप कर आरोपी अपनी बुआ के मकान में ले गए और वहां पूरी रात उसके साथ गैंगरेप किया। पहले दोनों आरोपी युवकों ने नाबालिग के साथ मारपीट की, गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों का मन नहीं भरा तो नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल भी डाल दी। इसके बाद उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में जिंदगी से लड़ रही जंग

सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी नाबालिग को देखकर एक राहगीर ने हॉस्पिटल पहुंचाया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और परिजनों को बुलाया। बांसवाड़ा में उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिग के स्कूल का पूर्व छात्र है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी। 

जानिए पूरा मामला

यह मामला बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र का है, जो करीब दस दिन पुराना है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बेटी 20 अगस्त की सुबह स्कूल गई थी। स्कूल से वापस घर के लिए ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक उसके ही स्कूल का पूर्व छात्र था। उसने बाइक घर पर छोड़ने की बात कही लेकिन बेटी ने मना कर दिया। इस पर दोनों युवक उसे जबरन उठाकर एक मकान पर ले गए और रेप किया। इसके बाद एक आरोपी अपनी बुआ के घर ले गया। दोनों आरोपियों ने रात को शराब पीकर रेप किया और मारपीट की।

banswara gangrape victim
Image Source : REPORTER INPUTउदयपुर में भर्ती नाबालिग से मिले सांसद डॉ. मन्नालाल रावत।

पीड़िता की मां ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार 

नाबालिग के साथ रेप की घटना के बाद उसका उदयपुर के एमबी अस्पताल में इलाज जारी है तो वहीं दूसरी ओर पीड़िता की मां ने उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव के पेश होकर अपनी बेटी के साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। उन्होंने आईजी श्रीवास्तव से इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी से मिले सांसद 

16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को आईजी से बात की और उदयपुर में भर्ती किशोरी व उसके परिजनों से भी मिल कर घटना के बारे में जानकारी ली। सांसद ने इस मामले में लिप्त आरोपियों को पकड़ने तथा अस्पताल में किशोरी के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

'तुम्हें पत्नी की तरह देखता हूं', 7वीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने थमाया लव लेटर, हुआ अरेस्ट

दूसरी जाति के युवक से प्यार करती थी बेटी, पिता ने गला घोंटकर कर दी हत्या, घर के आंगन में जलाया शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।