1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. स्कूल खुलने के बाद पहला दिन, कंधे पर बैग टांगते ही बेहोश होकर गिरा 7वीं का छात्र, साइलेंट अटैक से मौत, डॉक्टर भी हैरान

स्कूल खुलने के बाद पहला दिन, कंधे पर बैग टांगते ही बेहोश होकर गिरा 7वीं का छात्र, साइलेंट अटैक से मौत, डॉक्टर भी हैरान

 Published : Jul 01, 2025 10:51 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 11:17 pm IST

कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला छात्र मात्र 12 साल का था। परिजनों ने कहा कि स्कूल जाने से पहले उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था। बेटे को पहले से भी कोई बीमारी नहीं थी। 7वीं के छात्र की अचानक से कैसे मौत हो गई? इसको लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

कक्षा 7वीं के छात्र की अचानक से मौत- India TV Hindi
कक्षा 7वीं के छात्र की अचानक से मौत Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना देवा के घेरी गांव के कक्षा 7 के स्कूली छात्र अखिलेश प्रताप सिंह की अचानक से मौत हो गई। कार से उतर कर वह बैग कंधे पर टांग ही रहा था कि तभी 12 साल के अखिलेश प्रताप सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

आनन-फानन में 12 साल के स्कूली छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे लखनऊ स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का कहना है कि गर्मी की छुट्टी के बाद आज से ही स्कूल खुले थे। स्कूल के पहले दिन वह पढ़ने जा रहा था कि उसकी मौत हो गई।

कम उम्र में ऐसी मौत से डॉक्टर हैरान 

मासूम मृतक छात्र की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम मृतक बाराबंकी के एंथोनी स्कूल का छात्र था। कक्षा 7 में पढ़ता था। कम उम्र में ऐसी मौत से डॉक्टर भी हैरान हैं। परिजनों ने कहा कि उसे न कोई बीमारी थी। न ही कोई दवाई चल रही थी। 

जानिए क्या बोले मासूम मृतक के पिता?

मासूम की मौत के बाद से बाराबंकी के एंथोनी स्कूल में शोक की लहर है। पिता जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ होकर घर से निकला था। उसे पहले से भी कोई बीमारी नहीं थी। फिर ये सब कैसे हो गया? बेटे के निधन के बाद से पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रिपोर्ट- दीपक निर्भय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।