1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. भदोही में शर्मसार कर देने वाली घटना, बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, फिर उसके चाचा को लाठी डंडे से पीटा

भदोही में शर्मसार कर देने वाली घटना, बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, फिर उसके चाचा को लाठी डंडे से पीटा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 05, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 01:27 pm IST

10 साल के बच्चे ने जब ये बात अपने चाचा को बताई, तो वो आरोपी के पास पहुंच गए। शिकायत सुन नाराज आरोपी ने बच्चे के चाचा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एक बच्चे के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। 10 साल के बच्चे ने जब ये बात अपने चाचा को बताई, तो वो आरोपी के पास पहुंच गए। शिकायत सुन नाराज आरोपी ने बच्चे के चाचा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सदानन्द सिंह ने बुधवार को बताया कि घटना 2 अप्रैल की शाम उस वक्त हुई, जब मुंबई में रहने वाले एक परिवार का 10 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। 

बच्चे को सुनसान जगह पर ले गया

उन्होंने बताया कि तभी इसी थाना क्षेत्र के हिंछनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू तिवारी उस बच्चे को अपने साथ एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ ने बताया कि बच्चे ने घर आकर अपने चाचा को इसकी जानकारी दी, तो वह इसकी शिकायत करने तिवारी के पास गए तो वह इससे नाराज हो गया और बच्चे के चाचा पर लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

पीड़ित के चाचा अस्पताल में भर्ती

एसएचओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बच्चों का यौन अपधारों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और विवेचना के बाद मंगलवार को तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के चाचा अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें- 

नीतीश कुमार ने कहा-'दो लोग बिहार में इधर-उधर कर रहे हैं, जानबूझकर माहौल खराब किया'

महाराष्ट्र के अहमदनगर-नंदूरबार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक झड़प, तनाव जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।