1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बेवफाई से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती थी पत्नी

बेवफाई से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती थी पत्नी

 Published : Jan 16, 2023 10:31 am IST,  Updated : Jan 16, 2023 10:31 am IST

सतीश कुमार की 10 महीने पहले पूजा से शादी हुई थी। पूजा शादी से पहले एक युवक से प्रेम करती थी और शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती थी। सतीश अपनी पत्नी के इस व्यवहार से परेशान था।

couple- India TV Hindi
प्रेमी जोड़ा (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

भदोही (उत्तर प्रदेश): भदोही शहर कोतवाली इलाके के मर्यादपट्टी में रहने वाले एक मजदूर ने अपनी पत्नी की बेवफाई के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली के धरोहर चौकी क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय सतीश कुमार हरिजन की शादी इसी जिले के गोपीगंज में रहने वाली पूजा से 10 महीने पहले हुई थी। पूजा शादी से पहले एक युवक से प्रेम करती थी और शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती थी। उन्होंने बताया कि सतीश अपनी पत्नी के इस व्यवहार से परेशान था।

प्रेमी के साथ चली गई थी पत्नी

रविवार देर शाम जब सतीश मजदूरी करके घर लौटा तो उसने अपने मोबाइल से पत्नी को बात करते हुए देख उससे मोबाइल छीन लिया। उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद पूजा ने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ चली गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सतीश कमरे में गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत