1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मिलने के बहाने प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने खोला राज; बताई ये वजह

मिलने के बहाने प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने खोला राज; बताई ये वजह

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 18, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 09:28 pm IST

एमपी के उमरिया जिले में एक युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल युवती के प्रेमी ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार।- India TV Hindi
हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV

उमरिया: जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां बाण सागर डैम में 2 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवती के शव मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसने प्रेम शब्द को ही दागदार कर दिया है। उस भोली-भाली युवती को क्या मालूम कि उसने जिस युवक को पाने के लिए अपने पूरे परिवार से बगावत कर ली, वही प्रेमी इसका कातिल बन जाएगा। दरअसल कुछ दिन पहले मृत अवस्था में मिली युवती का कातिल उसका प्रेमी ही निकला। प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल उमरिया पुलिस ने प्रेमी के साथ-साथ उसके दो मित्रों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डैम में तैरता मिला था शव

दरअसल, इंदवार थाना क्षेत्र में 2 मार्च को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में डैम में तैरता हुआ मिला। वहीं लंबी चली पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। उमरिया पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या करने के बाद उसकी लाश को डैम में फेंका गया था। 2 मार्च को जागेश्वर प्रसाद सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बाणसागर डैम में किसी अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना थाना इंदवार में दी थी। इसके बाद इंदवार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान दुर्गा ढीमर (21) के रूप में हुई। पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान दर्ज किए, जिससे पता चला कि वह 25 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। 

घर से बिना बताए गई थी बाहर

परिजनों ने 27 फरवरी को थाना पपौध में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार दुर्गा का गोटानी उर्फ बृजेन्द्र जायसवाल के साथ प्रेम संबंध था। उनके बयान पर ही पुलिस ने बृजेंद्र से पूछताछ की। पुलिस ने युवती के प्रेमी बृजेन्द्र जायसवाल (20) सहित उसके दो सहयोगियों अनीश जायसवाल (21) और अनुज जायसवाल (20) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित प्रेमी बृजेन्द्र जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका दुर्गा ढीमर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। 

(उमरिया से विशाल खण्डेलवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

डीएसपी ने नाबालिग नौकरानी को बनाया था हवस का शिकार, अब हुआ गिरफ्तार

घर जा रही दो बहनों को फुसलाकर ले गए दोस्त, शराब पिलाकर किया कुकर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।