1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता के चेहरे की हड्डियां टूटीं, बयान देने की हालत में नहीं युवती

फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता के चेहरे की हड्डियां टूटीं, बयान देने की हालत में नहीं युवती

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 01, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 04:03 pm IST

गैंगरेप पीड़िता ने महिला ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन ठंड और कोहरे की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक कम होने के कारण उसकी पुकार अनसुनी रह गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

फरीदाबाद में गैंगरेप पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रही है। जानकारी के अनुसार,पीड़िता के सिर और चेहरे पर कई चोटें आई हैं और उसे कम से कम 12 टांके लगाने पड़े हैं। आरोपियों ने पीड़िता का कार में गैंगरेप किया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने चलती कार से पीड़िता को बाहर फेंक दिया था। यह मामला मंगलवार तड़के सुनसान गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हुआ था।

पीड़िता की हालत गंभीर

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दो आरोपियों, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का और दूसरा मध्य प्रदेश का है, को गिरफ्तार कर बुधवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

तीन बच्चों की मां है पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से कुछ झगड़े के बाद अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। वह कथित तौर पर अपनी मां से बहस के बाद घर से निकल गई थी और उसने अपनी बहन को बताया था कि वह सेक्टर 23 में एक दोस्त के घर जा रही है।

पीड़िता को पूरी रात गाड़ी में घुमाया  

आधी रात को वह दोस्त के घर से निकली और मेट्रो चौक के पास वाहन का इंतज़ार करने लगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट कम था और उसने एक सफ़ेद ईको वैन में सवार दो लोगों ने लिफ्ट दी। आरोपियों ने  गाड़ी को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसका रेप किया। उन्होंने दो से तीन घंटे तक उसके साथ मारपीट की और उसे फरीदाबाद वापस लाने के बाद मंगलवार को सुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच संजय गांधी मेमोरियल नगर में राजा चौक के पास वैन से बाहर फेंक दिया। उसे पूरी रात गाड़ी में घुमाया गया और सुबह करीब 3 बजे फरीदाबाद में राजा चौक के पास 90 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ़्तार से चल रही गाड़ी से बाहर फेंक दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।