1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ग्रेटर नोएडा में धोखाधड़ी का शिकार हुआ BSF जवान, TV रिचार्ज करने के दौरान खाते से गायब हुए 90 हज़ार

ग्रेटर नोएडा में धोखाधड़ी का शिकार हुआ BSF जवान, TV रिचार्ज करने के दौरान खाते से गायब हुए 90 हज़ार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2022 12:35 pm IST,  Updated : Apr 12, 2022 12:35 pm IST

BSF जवान ने टीवी का रिचार्ज नहीं होने पर गूगल से सेटबॉक्स कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाल कर उस पर फोन किया था। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने जवान से एक ऐप डाउनलोड करवाया और धोखाधड़ी कर उसके खाते से रुपये निकाल लिए।   

धोखाधड़ी का शिकार हुआ BSF जवान- India TV Hindi
धोखाधड़ी का शिकार हुआ BSF जवान Image Source : सांकेतिक चित्र

Highlights

  • ग्रेटर नोएडा में धोखाधड़ी का शिकार हुआ BSF जवान
  • साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए
  • TV रिचार्ज करने के दौरान खाते से गायब हुए 90 हज़ार

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिला में स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में तैनात एक जवान के खाते से साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवान ने टीवी का रिचार्ज नहीं होने पर गूगल से सेटबॉक्स कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाल कर उस पर फोन किया था। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने जवान से एक ऐप डाउनलोड करवाया और धोखाधड़ी कर उसके खाते से रुपये निकाल लिए। 

पीड़ित ने इस मामले में सोमवार रात को बिसरख पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पंजाब के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ग्रेनो वेस्ट स्थित बीएसएफ शिविर में बतौर सिपाही तैनात हैं। उन्होंने अपने घर के टीवी को रिचार्ज किया था, लेकिन थोड़ी देर बाद रिचार्ज नहीं होने का संदेश मिला और उनके खाते से 360 रुपये भी कट गए थे।

सिंह ने बताया कि जवान ने सेट टॉप बॉक्स कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए इंटरनेट से नंबर निकाला और जब उसी नंबर पर उन्होंने बात की तो एक साइबर ठग ने उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने को कहा और इस ऐप की मदद से उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।