1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: डॉक्टर ने शादी का वादा करके मरीज की बेटी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पिता की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

Crime News: डॉक्टर ने शादी का वादा करके मरीज की बेटी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पिता की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

 Published : Oct 19, 2022 02:24 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 02:24 pm IST

Crime News: डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर पश्चिम बंगाल की एक अन्य महिला से सगाई कर ली।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • शादी का वादा करके मरीज की बेटी के साथ बनाए शारीरिक संबंध
  • पिता की शिकायत के बाद हुई डॉक्टर की गिरफ्तारी
  • 2 साल पहले डॉक्टर से मिली थी पीड़िता

Crime News: ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज की बेटी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का छात्र है, उसे मंगलवार को भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

डॉक्टर की गिरफ्तारी 26 साल की युवती के पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद की गई थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में पश्चिम बंगाल की एक अन्य महिला से सगाई कर ली। 

2 साल पहले डॉक्टर से मिली थी पीड़िता

पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि कथित पीड़िता दो साल पहले डॉक्टर से मिली थी, जब उसके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया, 'आरोपी ने एम्स, भुवनेश्वर से पिता को इलाज के बाद छुट्टी देते समय युवती का फोन नंबर ले लिया था और बाद में कईं बार उसे छात्रावास पर बुलाया करता था।'

अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।