1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 130 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

Crime News: दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 130 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 29, 2022 10:58 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 10:58 pm IST

Crime News: पुलिस के मुताबिक जब्त की गई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 130 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परवेज आलम, नसीम बरकाजी, शमी कुमार और रजत गुप्ता के रूप में की गई है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पुलसि ने तस्करों के पास से 21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की
  • "तस्करी करने वाले इस गिरोह के गठजोड़ देश के कई हिस्सों से फैले हुए हैं"
  • गिरफ्तार तस्करों में एक ने कबूल किया कि एक इंटरनेशनल गिरोह का सदस्य है

Crime News: दिल्ली में अफगानिस्तान के एक नागरिक समेत चार लोगों हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में गरफ्तार किया। पुलसि ने बताया कि उनके पास से 21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 130 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परवेज आलम, नसीम बरकाजी, शमी कुमार और रजत गुप्ता के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर के पी एस मल्होत्रा के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नसीम बरकाजी को कड़कड़डूमा से गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। 

इंटरनेशनल गिरोह का सदस्य है नसीम बरकाजी

डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नसीम बरकाजी ने बताया कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का सदस्य है। नसीम ने पूछताछ में कबूला कि वह अफगानिस्तान में मौजूद अपने सहयोगियों के इशारे पर ऐसा कर रहा था। नसीम ने यह भी खुलासा किया कि आलम नामक उसका एक सहयोगी हेरोइन के उत्पादन और मिश्रण में उसकी मदद करता है। नसीम ने पुलिस को बताया कि आलम के पास भारी मात्रा में हेरोइन थी। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक जगह छापेमारी कर आलम के कब्जे से 7.4 किलोग्राम हेरोइन और 1.25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। 

गिरोह के गठजोड़ देश के कई हिस्सों से फैले हुए हैं

पुलिस ने इस सिलसिले में जब गहन जांच की तो पता चला कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले इस गिरोह के गठजोड़ देश के कई हिस्सों से फैले हुए हैं।  जांच में यह भी पता चला कि इसकी जड़ें पंजाब में काफी गहरी हैं। इसके बाद पुलिस ने महावीर नगर और डाबरी इलाके में छापेमारी कर शमी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शमी कुमार के ठिकाने पर छापेमारी कर 11 किलोग्राम हेरोइन और 22 लाख रुपये बरामद किए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।