1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, पैसों को लेकर हुआ झगड़ा तो घोंटा गला

Crime News: कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, पैसों को लेकर हुआ झगड़ा तो घोंटा गला

 Published : Sep 07, 2022 02:14 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 02:28 pm IST

Crime News: आरोपी नवी मुंबई के घनसोली इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसके अपनी मां सरोजा पुमनी से घरेलू और आर्थिक मसलों पर अक्सर झगड़े होते थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भी झगड़ा हुआ था।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
  • एक शख्स ने अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या की
  • फिर शख्स ने इसे खुदकुशी का मामला दिखाने की कोशिश की

Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे खुदकुशी का मामला दिखाने की कोशिश की। कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक एस.जी.गवली ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार को कल्याण नगर में हुई और आरोपी की पहचान 34 वर्षीय रवि पुमनी के तौर पर हुई है जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी नवी मुंबई के घनसोली इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसके अपनी मां सरोजा पुमनी से घरेलू और आर्थिक मसलों पर अक्सर झगड़े होते थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भी झगड़ा हुआ था। 

उन्होंने कहा कि इसके बाद व्यक्ति ने रस्सी से अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने का संकेत मिला है। उन्होंने बताया कि रवि के पिता की शिकायत पर कोलसेवाड़ी थाने में हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मालेगांव में एक युवक की हत्या 

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में एक युवक की भी हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है।

पुलिस ने शक जताया है कि इस हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद है। मृतक युवक का नाम सलमान अहमद बताया जा रहा है। सलमान के सिर, चेहरे पर कई घाव के निशान हैं। उसकी मौत काफी खून बह जाने की वजह से हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।