1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खुद को गोली लगी तो फूट-फूट कर रोए दूसरों पर गोली चलाने वाले, देखिए वीडियो

खुद को गोली लगी तो फूट-फूट कर रोए दूसरों पर गोली चलाने वाले, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2021 08:50 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 08:50 am IST

नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हरिदर्शन चौकी के पास पुलिस और वाहन चोरी करने वाले एक गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस हर रोज की तरह शहर में तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान उसकी मुठभेड़ मेरठ निवासी जाहिद और राशिद से हुई।

criminals wept loudly after noida police shot in their leg during encounter खुद को गोली लगी तो फूट-फ- India TV Hindi
खुद को गोली लगी तो फूट-फूट कर रोए दूसरों पर गोली चलाने वाले Image Source : VIDEO GRAB

नोएडा. दूसरों को तकलीफ देते वक्त एक पल भी न सोचने वाले बदमाशों को जब दर्द हुआ तो वो चीख मार-मारकर रोने लगे। हम बात कर रहे हैं देश की राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस को सोमवार रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी। नोएडा पुलिस ने एक बदमाशों के गैंग को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल सोमवार कोनोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हरिदर्शन चौकी के पास पुलिस और वाहन चोरी करने वाले एक गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस हर रोज की तरह शहर में तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान उसकी मुठभेड़ मेरठ निवासी जाहिद और राशिद से हुई। पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे दोनों बदमाशों को पैर में गोरी मारकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने एक अन्य बदमाश फिरोज को भी गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस जब इन बदमाशों को अस्पताल ले जा रही थी, उस समय ये बदमाश चीख मार-मारकर रो रहे थे, जिसके बाद सभी के मन में ये सवाल आया कि लोगों पर हमला करने से  पहले अगर ये एक पल भी सोचते तो शायद इन्हें ये दिन न देखना पड़ता। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 01 कार बिना नम्बर प्लेट, 01 टाटा ऐस गाड़ी, मास्टर चाबी, 02 तमंचे 315 बोर मय कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश बेहद शातिर हैं जिनके विरूद्ध दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।