1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: 20 साल की लड़की ने नवजात को अपार्टमेंट से नीचे फेंका, हुई मौत, इस वजह से दिया घटना को अंजाम

दिल्ली: 20 साल की लड़की ने नवजात को अपार्टमेंट से नीचे फेंका, हुई मौत, इस वजह से दिया घटना को अंजाम

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 09, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 11:49 pm IST

मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के जय अम्बे अपार्टमेंट के पास का है। यहां एक 20 साल की अविवाहित लड़की ने बच्चे को जन्म दिया और सामाजिक तानों से बचने के लिए बच्चे को अपार्टमेंट से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

Delhi Police - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के न्यू अशोक नगर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की लड़की ने अपार्टमेंट से नवजात बच्चे को नीचे फेंक दिया है, जिससे बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के जय अम्बे अपार्टमेंट के पास सोमवार सुबह के वक्त हड़कंप मच गया। यहां एक नवजात बच्चे की मौत की खबर सुनकर भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने बताया कि बच्चे को अपार्टमेंट से ही नीचे फेंका गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। 

पुलिस की जांच में सामने आया कि इसी अपार्टमेंट की एक लड़की ने इस बच्चे को नीचे फेंका क्योंकि वह शादीशुदा नहीं थी और उसने ही इस बच्चे को जन्म दिया था। समाज उसे स्वीकार नहीं करता, इस डर से उसने बच्चे को नीचे फेंक दिया। लड़की ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी, इसलिए उसने लड़की को नींचे फेंक दिया। पुलिस ने लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।