1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Crime: मामूली विवाद के बाद दुकान मालिक की कर दी थी हत्या, चार किशोर गिरफ्तार

Delhi Crime: मामूली विवाद के बाद दुकान मालिक की कर दी थी हत्या, चार किशोर गिरफ्तार

 Published : Aug 20, 2022 09:57 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 09:59 pm IST

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद एक दुकानदार की हत्या करने के आरोप में चार किशोरों को गिरफ्तार किया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला की है
  • चारों आरोपियों को लोनी में भोपुरा सीमा के पास से पकड़ा गया
  • 500 रुपये के कटे फटे नोट का इस्तेमाल करने को लेकर हुआ था विवाद

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए 500 रुपये के कटे फटे नोट का इस्तेमाल करने को लेकर एक विवाद हो गया था। इस मामूली विवाद के बाद एक दुकानदार की हत्या करने के आरोप में चार किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि वारदात गुरुवार को हुई थी और रात करीब सवा नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। 

सीसीटीवी में दिखे पुलिस को चार संदिग्ध

पुलिस ने कहा कि शाहनवाज नामक व्यक्ति भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में अपनी दुकान में खून से लथपथ हालत में मिला। शाहनवाज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर घाव के कई निशान थे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की है जिसमें घटना के बाद स्कूटी से भागते चार संदिग्ध दिखे। 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन के मुताबिक बाद में एक छापेमारी की गई और भजनपुरा के रहने वाले सभी चारों किशोरों को उत्तर प्रदेश के लोनी में भोपुरा सीमा के पास से पकड़ लिया गया। उनके पास से एक स्कूटी और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। 

स्थानीय लोगों में दहशत फैलाना चाहते थे आरोपी

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपराध जगत में नाम कमाने के लिए स्थानीय लोगों को आतंकित करना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि बुधवार को आरोपियों ने भजनपुरा में शनि बाजार रोड से बंदूक की नोक पर एक स्कूटी लूट ली। करीब 20 दिन पहले शाहनवाज की दुकान से कुछ सामान खरीदने के बाद खराब स्थिति वाले 500 रुपये के नोट के जरिए भुगतान करने को लेकर किराना दुकान के मालिक से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद आरोपियों ने शाहनवाज को सबक सिखाने की धमकी दी थी और उन्होंने गुरुवार को उसकी हत्या कर दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।