1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 2 किलो सोना, 15 गोल्ड लोन अकाउंट, घर में पाले 15 खूंखार कुत्ते; दिल्ली की नौकरानी का खुला रहस्य

2 किलो सोना, 15 गोल्ड लोन अकाउंट, घर में पाले 15 खूंखार कुत्ते; दिल्ली की नौकरानी का खुला रहस्य

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 01, 2026 11:44 am IST,  Updated : May 01, 2026 12:02 pm IST

नौकरानी चोरी के गहनों को बैंक में गिरवी रखकर लोन लेती थी। पुलिस को अंदर आने से रोकने के लिए उसने खूंखार पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड कुत्तों का एक सुरक्षित किला बनाया हुआ था।

दिल्ली में घरेलू...- India TV Hindi
दिल्ली में घरेलू नौकरानी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। Image Source : FREEPIK/REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला सोना उर्फ सोनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला घरेलू नौकरानी का काम करती है। उसने अपने घर को खतरनाक कुत्तों (पिटबुल, अमेरिकन बुली आदि) से घेरकर “डॉग फोर्ट्रेस” बना रखा था ताकि पुलिस अंदर न आ सके।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

दरअसल, दिल्ली पुलिस को अप्रैल महीने में शिकायत मिली थी कि शालीबार बाग में घरेलू नौकरानी के द्वारा एक घर में गोल्ड की चोरी की गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस महिला तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के सोने के गहनों को गिरवी रखकर लगभग 5 लाख का लोन लिया था। 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के 15 गोल्ड लोन अकाउंट्स भी है। लगभग 2 किलो सोने के गहने अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों में ट्रेस किए गए हैं। उसके पास से 1 लाख नकद बरामद किए गए है। आरोपी महिला पहले भी कई मामलों में शामिल रही है।

पुलिस से बचने के लिए घर में पाले 15 खूंखार कुत्ते 

उसका चोरी की वारदातों को अंजाम देने का तरीका भी ऐसा था कि सामान्य रूप से किसी को शक ही नहीं हो सकता। वह चोरी के गहनों को बैंक में गिरवी रखकर लोन लेती थी और घर में पुलिस न पहुंचे इसके लिए उसने 15 खूंखार कुत्ते पाल रखे थे। कुत्तों के डर के चलते कोई उसके घर में नहीं आ पाता था और लोग डरते थे। पुलिस को अंदर आने से रोकने के लिए खूंखार पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड कुत्तों का एक सुरक्षित किला बनाया हुआ था। 

सभी बैंक अकाउंट फ्रीज

पुलिस की छापेमारी में उसके मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट फाइनेंस बैंक और फेड बैंक में लगभग 2 किलोग्राम सोने के गहने मिले हैं। फिलहाल उसके सभी बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। बाकी चोरी का सामान वापस पाने के लिए कई एजेंसियां कोशिश कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें-

नहीं देखेंगे तो पाप नहीं लगेगा! चोरों ने शनिदेव की आंखों पर बांध दिया काला कपड़ा, फिर चुराए सोने-चांदी के गहने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।