1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पहले किया भाई का मर्डर, फिर पुलिस के सामने जाकर कर दिया सरेंडर

पहले किया भाई का मर्डर, फिर पुलिस के सामने जाकर कर दिया सरेंडर

 Published : Dec 16, 2022 01:35 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 01:35 pm IST

ललित ने पुलिस को बताया कि उसने मंगलवार को जयकिशन की हत्या की और वह दिखा सकता है कि उसने शव को उनके घर के पास एक पार्क में कहां फेंका है।

हत्याकांड - India TV Hindi
हत्याकांड Image Source : FILE

दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के लगातार ड्रग्स लेने की आदत और पारिवारिक कलह से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने मंगोलपुरी पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ललित ने खुद ही थाणे आकर हत्या के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय जयकिशन का शव मौके से बरामद कर लिया।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, ललित ने पुलिस को बताया कि उसने मंगलवार को जयकिशन की हत्या की और वह दिखा सकता है कि उसने शव को उनके घर के पास एक पार्क में कहां फेंका है। जिसके बाद स्टेशन हाउस ऑफिसर मंगोलपुरी एक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चादर में लिपटा शव बरामद किया। 

ड्रग्स की वजह से कर दी हत्या 

हत्या की वजह बताते हुए ललित ने कहा कि जयकिशन ड्रग एडिक्ट था और पैसों के लिए परिवार से बहस करता था। अधिकारी ने कहा, सोमवार शाम को जयकिशन ने अपनी मां को पीटा, जो घर से चली गई। अगले दिन जब उसके पिता और एक अन्य भाई आकाश काम पर गए, तो ललित ने जयकिशन के सिर पर हथौड़े से वार किया और शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। 

ललित ने परिवार को जयकिशन की हत्या के बारे में बताया, जिसके बाद उसने अपने पिता के साथ शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा और घर लौट आया। जब उसकी मां मंगलवार शाम को घर लौटी, तो उसने ललित को थाने चलने को कहा, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। ललित और उसके पिता ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।