1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi News: दिल्ली में लड़की ने लव प्रपोजल से किया इनकार, गुस्साए लड़के ने चलाई गोलियां

Delhi News: दिल्ली में लड़की ने लव प्रपोजल से किया इनकार, गुस्साए लड़के ने चलाई गोलियां

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 22, 2022 11:55 pm IST,  Updated : Jul 22, 2022 11:55 pm IST

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज 24 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला पर गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • आरोपी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है
  • पुलिस के मुताबिक आरोपी कागज की एक फैक्ट्री में काम करता है
  • "आरोपी पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी"

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज 24 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला पर गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। DCP(उत्तरपश्चिम) ऊषा रंगनानी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला आरोपी दीपक भाटी पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी।’’ पुलिस ने बताया कि भाटी ने उत्तरपश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में गुरुवार को 21 वर्षीय महिला पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भाग गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को दो गोलियां लगीं और उसका हिंदू राव हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

आरोपी लड़की से करता था एक तरफा प्यार 

DCP रंगनानी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को भाटी के लोनी में राजपुरी कॉलोनी के समीप होने का पता चला। इसके बाद, वह अपनी मोटरसाइकिल से भाग गया और बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया लेकिन वह शाहदरा, कृष्णा नगर, भोलानाथ नगर और दिलशाद गार्डन में बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। बाद में उसे विश्वास नगर से दबोच लिया गया। 

DCP ने बताया कि पूछताछ के दौरान भाटी ने बताया कि वह पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। भाटी कागज की एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने बताया कि वह महिला द्वारा नजरअंदाज किए जाने से खुश नहीं था और इससे नाराज होकर उसने उस पर हमला कर दिया। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।