1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi News: दिल्ली में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, पढ़ें पूरी खबर

Delhi News: दिल्ली में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, पढ़ें पूरी खबर

 Published : Oct 08, 2022 02:39 pm IST,  Updated : Oct 08, 2022 02:39 pm IST

Delhi News: पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मिली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने के बाद आरोपी का पता लगाया गया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • पुलिस ने तनावपूर्ण संबंधों को बताया जिम्मेदार
  • सीसीटीवी की पड़ताल करने के बाद आरोपी का पता लगाया गया
  • पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली मासूम की हत्या कर दी है। नरेला इलाके में आठ-वर्षीया एक बच्ची की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने तनावपूर्ण संबंधों को बताया जिम्मेदार

पुलिस ने उक्त मामले में रेप के पहलू से इनकार किया है और हत्या के लिए पीड़िता के भाई के आरोपी के साथ तनावपूर्ण संबंधों को जिम्मेदार ठहराया। आरोपी और पीड़िता का परिवार साथ-साथ रहता है। पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मिली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने के बाद आरोपी का पता लगाया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया

उन्होंने बताया कि रात के करीब साढ़े 11 बजे आरोपी को तलाश कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला के मुताबिक, आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लगातार पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि पीड़िता के भाई के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध थे। उसने बदला लेने के मकसद से उसकी बहन की घर से करीब एक किलोमीटर दूर पर हत्या कर दी।

गला घोंटने और सिर में गहरी चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि लड़की के शव को बरामद कर लिया गया है और अपराध और फोरेंसिक विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और सिर में गहरी चोट के बारे में पता चला है, लेकिन बलात्कार के स्पष्ट संकेत नहीं थे। महला ने कहा, पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।