1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi News: 10वीं की छात्रा को किडनेप कर गाड़ी में किया गैंगरेप, हैवानियत में 'बॉयफ्रेंड' भी शामिल

Delhi News: 10वीं की छात्रा को किडनेप कर गाड़ी में किया गैंगरेप, हैवानियत में 'बॉयफ्रेंड' भी शामिल

 Reported By: PTI Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 15, 2022 06:37 pm IST,  Updated : Jul 15, 2022 06:37 pm IST

Delhi News: साउथ दिल्ली में वसंत विहार से पहले एक लड़की को अगवा किया जाता है और फिर इसके बाद लड़की के साथ कार में सामूहिक बलात्कार होता रहा। हैरानी की बात तो ये है कि जिन लोगों ने लड़की की आबरू छीनी उनमें उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल था।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • साउथ दिल्ली में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप
  • वसंत विहार के बाजार से लड़की को किया अगवा
  • लड़की के साथ बॉयफ्रेंड और दो लोगों ने किया रेप

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली में वसंत विहार के एक बाजार से 10वीं क्लास की एक छात्रा का पहले अपहरण किया गया। इसके बाद लड़की के साथ महिपालपुर में एक कार में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना छह जुलाई को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एक कार के अंदर हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की के बॉयफ्रेंड सहित सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की आयु 20 साल के आसपास है। 

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज 

साउथ दिल्ली में वसंत विहार से पहले एक लड़की को अगवा किया जाता है और फिर इसके बाद लड़की के साथ कार में सामूहिक बलात्कार होता रहा। हैरानी की बात तो ये है कि जिन लोगों ने लड़की की आबरू छीनी उनमें उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल था। नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी. ने कहा, "किशोरी की मेडिकल जांच की गई और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत वसंत विहार थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।" 

नाबालिग के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया वीडियो
दिल्ली की ही तरह उत्तर प्रदेश से भी हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई। यूपी के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। सबसे हैरानी की बात ये है कि इस अपराध का उसकी पत्नी ने वीडियो बनाया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बनाती रही।

नाबालिग से बलात्कार के मामले में हेडमास्टर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में किशोरी से बलात्कार के आरोप में हेडमास्टर रामकृष्ण यादव (60) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में यादव ने किशोरी को पढ़ाया था। बाद में किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी और वह यादव के घर में कामकाज करने लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब किशोरी यादव के घर में काम करती थी, तब उसने बालिका से कई बार कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी गर्भवती हुई, तब परिजनों को इसका पता चला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।