1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Police कांस्टेबल को मास्क न लगाना पड़ा भारी, सिविल डिफेंस के लोगों ने बीच सड़क घेरकर पीटा

Delhi Police कांस्टेबल को मास्क न लगाना पड़ा भारी, सिविल डिफेंस के लोगों ने बीच सड़क घेरकर पीटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 10:06 pm IST

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल नरेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो बुधवार रात सादे कपड़ों में बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी नारायणा  रेड लाइट पर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

Delhi police constable beaten by civil defence personnel for not wearing mask । Delhi Police कांस्टे- India TV Hindi
Delhi Police कांस्टेबल को मास्क न लगाना पड़ा भारी, सिविल डिफेंस के लोगों ने बीच सड़क घेरकर पीटा Image Source : VIDEO GRAB

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है। राजधानी दिल्ली की नारायणा रेड लाइट पर सिविल डिफेंस के कुछ लोगों ने मास्क न लगाने पर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को घेरकर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस का ये जवान ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर जा रहा था, रेड लाइट पर सिविल डिफेंस के एक कर्मचारी ने इसकी बाइक की चाबी निकाल ली, जिसका विरोध करने पर सिविल डिफेंस के अन्य कर्मचारियों ने मिलकर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिटाई कर दी।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल नरेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो बुधवार रात सादे कपड़ों में बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी नारायणा  रेड लाइट पर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। कांस्टेबल नरेश ने नारायणा पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल नरेश का डीडीयू अस्पताल में मेडिकल करवाया है और इस मामले में सिविल डिफेंस के लोगों के खिलाफ IPC की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।