1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Serial Killer Arrest: 3 मर्डर, 30 मुकदमे और पैरोल लेकर भाग गया सीरियल किलर, 1500 KM दूर से यूं दबोच लाई दिल्ली पुलिस

Delhi Serial Killer Arrest: 3 मर्डर, 30 मुकदमे और पैरोल लेकर भाग गया सीरियल किलर, 1500 KM दूर से यूं दबोच लाई दिल्ली पुलिस

 Written By: Abhay Parashar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 20, 2025 09:57 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 09:57 am IST

पैरोल पर बाहर आकर सीरियल किलर कोलकाता भाग गया था और वहां पहचान छिपाकर रह रहा था। लेकिन उसकी चालाकी काम ना आई और स्पेशल सेल ने उसे खोज निकाला।

serial killer sohrab arrest- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोलकाता से सीरियल किलर को पकड़ा। Image Source : REPORTER'S INPUT

नई दिल्ली: कहावत है ''कानून के हाथ लंबे होते हैं'', ये बात अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साबित कर दी है। दरअसल, खूंखार अपराधी सोहराब अपनी पैरोल जंप करके भाग गया था और दिल्ली से 1 हजार 500 किलोमीटर दूर मजे से रह रहा था। लेकिन शायद उसे अंदाजा नहीं था कि स्पेशल सेल की टीम उसे ढूंढते हुए दिल्ली से कोलकाता भी आ जाएगी। आखिरकार सीरियल किलर सोहराब दबोचा गया और उसके आजाद रहने के सपने पर स्पेशल सेल ने विराम लगा दिया। इस आर्टिकल में पढ़ें सीरियल किलर सोहराब की क्राइम कुंडली।

सीरियल किलर पर दर्ज हैं 30 से ज्यादा मुकदमे

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोलकाता से सीरियल किलर सोहराब को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ये केस उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में रजिस्टर हुए हैं। उसने साल 2005 में लखनऊ में 3 हत्याओं को अंजाम दिया था और उसके बाद जेल से पैरोल मिलने के बाद से ही फरार चल रहा था।

पहचान छिपाकर रह रहा था सोहराब

चौंकाने वाली बात है कि आरोपी सोहराब और उसके दोनों भाइयों पर कई हत्याओं लूट के मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कोलकाता से उसे धर दबोचा, जहां पर वह अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।

पैरोल जंप करके फरार हुआ था सोहराब

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे दिल्ली लेकर आ रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इसी साल अप्रैल में यह पैरोल जंप करके फरार हो गया था और कोलकाता में रह रहा था। लेकिन उसकी फरारी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और स्पेशल सेल ने उसे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें-

'जो जीता वही सिकंदर', नीतीश की जिद और किस्मत का नवंबर कनेक्शन, जानें

'महायुति में कोई मतभेद नहीं', अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले एकनाथ शिंदे, NDA का घटक दल होने पर गर्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।