1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: युवक ने पहले गूगल किया 'How to tie knot' फिर की पत्नी और बेटी की हत्या और बाद में खुद फंदे पर लटक गया

दिल्ली: युवक ने पहले गूगल किया 'How to tie knot' फिर की पत्नी और बेटी की हत्या और बाद में खुद फंदे पर लटक गया

 Published : May 16, 2023 03:43 pm IST,  Updated : May 16, 2023 04:17 pm IST

शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके का मुआयना कर रही है और उसे सुसाइड नोट भी मिला है।

Delhi News, Crime, Murder- India TV Hindi
दिल्ली में युवक ने परिवार की हत्या कर खुद की आत्महत्या Image Source : FILE

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी घटना घटी है कि सुनकर आपका दिल कांप उठे। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और मासूम बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और बेटे को भी चाक़ू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह खुद ही फांसी के फंदे पर लटककर मर गया। पुलिस सूचना मिलने के बाद जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां मृतक का बेटा जीवित था, जिसे जीटीबी अस्पताल में भारती कराया गया है लेकिन उसकी भी हालात गंभीर बताई जा रही है। 

डीएमआरसी में डिपो मैनेजर था आरोपी 

मामला दिल्ली के थाना शाहदरा के ज्योति नगर इलाके का है। यहां सुशील नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी अनुराधा और 6 साल की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी और 13 साल के बेटे को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सुशील डीएमआरसी में डिपो मैनेजर था। वह आज जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके दोस्त ने फोन करके उससे वजह पूछी तो उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके का मुआयना कर रही है और उसे सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने से पहले इंटरनेट पर 'हाउ टू टाइ नॉट' सर्च किया था। घटना स्थल पर 3 शव मिले हैं। एफएसएल की टीमें घटना स्थल का मुआयना कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।