1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में डबल बेड के बॉक्स में मिला महिला का शव, पढ़ें खौफनाक मामले के बारे में सबकुछ

दिल्ली में डबल बेड के बॉक्स में मिला महिला का शव, पढ़ें खौफनाक मामले के बारे में सबकुछ

 Reported By: Sanjay Kumar Sah, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 08, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 05:46 pm IST

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पीजी में डबल बेड के बॉक्स में मिला महिला का शव बरामद किया गया है। आइए जानते हैं इस खौफनाक मामले के बारे में सबकुछ।

delhi crime murder news - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर अपराध की खौफनाक वारदात सामने आई है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी वाली बात ये है कि महिला का शव बेड के अंदर बॉक्स से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को पुलिस को PCR कॉल मिली कि पथर मार्केट स्थित एक मकान में डबल बेड के बॉक्स में एक महिला का शव पड़ा है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

जांच में क्या पता लगा?

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मकान की तीसरी मंजिल पर अमरजीत नामक व्यक्ति द्वारा पीजी चलाया जा रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर बेड बॉक्स के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसके गले पर दबाने के निशान और माथे पर चोट के निशान पाए गए। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान मंगोलपुरी निवासी करीब 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

महिला का युवक के साथ संबंध था

जांच में सामने आया कि महिला का एक युवक के साथ संबंध था। 7 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे महिला और आरोपी पीजी में मिले और करीब एक घंटे तक कमरे में रहे। आरोपी के जाने के बाद पीजी मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने FIR संख्या 234/2026 दिनांक 08.04.2026 के तहत धारा 103(1)/238(a)/3(5) BNS में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों में सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर, दीपक (उम्र 22 वर्ष) का नाम शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में गर्लफ्रेंड के घर आए युवक पर बरपा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; बिलखती-चीखती रही लड़की

इंसानियत हुई शर्मसार: दिव्यांग बेटी के साथ पिता का घिनौना अपराध, गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।