1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी में जानलेवा हर्ष फायरिंग, बाराती ने चलाईं 3 गोलियां, 2 हवा में चलीं एक डीजे ऑपरेटर को लगी, गई जान

शादी में जानलेवा हर्ष फायरिंग, बाराती ने चलाईं 3 गोलियां, 2 हवा में चलीं एक डीजे ऑपरेटर को लगी, गई जान

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 15, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 03:05 pm IST

बाराती ने हर्ष फायरिंग की जिसमें से एक गोली डीजे ऑपरेटर को जा लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

गोरखपुर जिले में हर्ष फायरिंग में एक 'डीजे ऑपरेटर' की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार शाम गगहा थाना इलाके में 'गुरु कृपा मैरिज हॉल' के निकट हुई। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, गगहा के पांडेयपार निवासी हरि गोविंद गुप्ता के बेटे शुभ्रांश की बारात समारोह स्थल की ओर बढ़ रही थी तभी बारात में शामिल एक युवक ने पिस्तौल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। 

सिर में जा लगी गोली

चश्मदीदों के अनुसार तीन गोलियां चलाई गईं दो हवा में चलीं, जबकि तीसरी 'डीजे ऑपरेटर' छोटू (18) के सिर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार छोटू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना के बाद बारात में शामिल कई लोग वहां से चले गए। हालांकि, शादी की रस्में बाद में पूरी कर ली गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश पुरी ने पुष्टि की कि छोटू की मौत हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई। उन्होंने बताया कि बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।