1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के मुजफ्फरनगर में जांच के दौरान 2 डॉक्टरों पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप

यूपी के मुजफ्फरनगर में जांच के दौरान 2 डॉक्टरों पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 02:22 pm IST

2 डॉक्टरों ने मुजफ्फरनगर के एक क्लिनिक में जांच कराने आई 25 साल की एक युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किया।

Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar Doctor News, Muzaffarnagar Rape, Muzaffarnagar Sexual Assault- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से डॉक्टरों द्वारा एक महिला का यौन शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से डॉक्टरों द्वारा एक महिला का यौन शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 डॉक्टरों ने मुजफ्फरनगर के एक क्लिनिक में जांच कराने आई 25 साल की एक युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की है। थाना प्रभारी एच. एस. सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों, क्लिनिक के मालिक अशोक कुमार और अखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

घर आकर महिला ने बताई आपबीती

पीड़ित महिला के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह शुक्रवार को अपनी मां और भाई के साथ इस क्लिनिक में अपना चेकअप करवाने गई थी। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान अशोक और अखिल ने युवती का यौन शोषण किया। इस दौरान उसके परिवार के सदस्य कमरे के बाहर इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि महिला ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को अपने साथ हुए यौन शोषण की जानकारी दी।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई महिला
महिला की बात सुनकर उसके परिजन गुस्से में एक बार फिर क्लिनिक पहुंचे। वहां पहुंचकर महिला के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद परिवार ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।