1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नशे में धुत शख्स ने गला घोटकर की दो बेटों की हत्या

नशे में धुत शख्स ने गला घोटकर की दो बेटों की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 01:14 pm IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में शराब के आदी एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद दो बेटों की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

महोबा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में शराब के आदी एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद दो बेटों की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि परापांतर गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे शराब के नशे में धुत हरनारायण (32) नामक व्यक्ति ने खेत में खेल रहे अपने बेटों आशीष (आठ) और आर्यन (पांच) की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे हरनारायण को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। एसपी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि हरनारायण की पत्नी रीना खेत में तिल का फसल काट रही थी, तभी शराब के नशे में हरनारायण वहां पहुंचा और जल्दी घर न चलने पर उससे झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को पहाड़ी में ले जाकर उनका गला घोंट दिया। 

उन्होंने बताया कि "दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और हिरासत में लिए गए हरनारायण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।