बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बेटी को लव मैरेज करना भारी पड़ गया। नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना मंगलवार शाम की है।
Related Stories
बेटी को सीने में गोली मारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोपालपुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों का कहना है कि पिता पप्पू सिंह और और उसके बेटे धीरज सिंह ने पहले रड से पीट कर अधमरा किया। उसके बाद नजदीक आकर गोली मार दी। आरोपी पिता ने दामाद को सिर में तो बेटी को सीने में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
डेढ़ साल की बच्ची को भी मारा
मरने वालों में चंदन कुमार, चंदा कुमारी और डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक चंदन कुमार और चंदा कुमारी ने तीन साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसकी वजह से चंदा के पिता काफी नाराज थे। नाराज पिता ने मंगलवार को बेटी दामाद सहित नातिन की हत्या कर दी।
- भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट