1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की रस्मों के बीच पड़ोसी ने कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की रस्मों के बीच पड़ोसी ने कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 28, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 01:06 pm IST

दुल्हन के दोस्त जिसनु ने शादी से एक दिन पहले उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। जिसनु के साथ उसका भाई जिजिन और उसके दो दोस्त श्याम और मनु भी शादी वाले घर में आए थे। इन सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।

bride- India TV Hindi
दुल्हन (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

तिरुवनंतपुरम: केरल यूपी के कल्लमबालम में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हन के पिता की पड़ोसी ने हत्या कर दी। शादी की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिसनु ने 27 जून को तकरार के बाद दुल्हन के पिता 61 वर्षीय राजू की हत्या कर दी। जिसनु की पहले दुल्हन से दोस्ती थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान जिसनु के साथ उसका भाई जिजिन और उसके दो दोस्त श्याम और मनु भी थे। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। मृतक के सर पर बेलचे से वार किया गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-

पुलिस ने बताया कि तकरार का कारण का अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है। सभी चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।