1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार: पूर्व RJD नेता की हत्या, तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार: पूर्व RJD नेता की हत्या, तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 10:08 pm IST

मृतक शक्ति ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर तेजस्वी पर टिकट के बदले 50 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप तेजस्वी पर लगाया था।

former RJD leader murdered fir against tejashwi yadav and tej pratap yadav । बिहार: पूर्व RJD नेता क- India TV Hindi
बिहार: पूर्व RJD नेता की हत्या, तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला Image Source : PTI

पूर्णिया. बिहार में चुनावी माहौल है। इस चुनावी माहौल के बीच रविवार सुबह पूर्णिया में RJD के एससी-एसटी प्रकोष्ट के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मालिक की रविवार सुबह हुई हत्या कर दी गई। इस मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व हेल्थ मिनिस्टर तेज प्रताप यादव, अनिल साधु, अररिया के राजद नेता कालो पासवान समेत छह लोगों पर षड़यंत्र कर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए केहट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

मृतक शक्ति ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर तेजस्वी पर टिकट के बदले 50 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप तेजस्वी पर लगाया था और इसे सार्वजनिक करने को लेकर राजद नेताओं की तरफ से हत्या की धमकी मिलने की बात भी कही थी। शक्ति पार्टी से हटाए जाने के बाद अररिया के रानीगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। मृतक की पत्नी ने भी आज पुलिस को ये जानकारी दी है।

पढ़ें- अरुणाचल में उग्रवादी हमला

पढ़ें- अटल सुरंग के उद्घाटन से बौखलाया चीन, बोला- युद्ध के दौरान...

पढ़ें- विदेश में बन रहीं Corona Vaccines को लेकर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।