1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पूरा मामला एक लव मैरिज से जुडा

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पूरा मामला एक लव मैरिज से जुडा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 09:47 pm IST

कर्नाटक के रायचूर जिले में आज एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गयी, सिंधनूर शहर में इस वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस के मुताबिक पूरा मामला 5 महिने पहले हुए एक लव मैरिज से जुडा है।

Four people from the same family murdered in love marriage issue- India TV Hindi
Four people from the same family murdered in love marriage issue Image Source : INDIA TV

रायचूर: कर्नाटक के रायचूर जिले में आज एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गयी, सिंधनूर शहर में इस वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस के मुताबिक पूरा मामला 5 महिने पहले हुए एक लव मैरिज से जुडा है। मौनेश और मंजुला ने प्रेम विवाह किया था, दोनों पड़ौसी थे, दोनों ही परिवारों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, शादी के बाद भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा जारी रहा, आज सुबह फिर दोनों के बीच झड़प हुई और लड़की के परिवार वालों ने लड़के के परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी, इस झगड़े में 3 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिंधनूर शहर की पुलिस सीमा में मामला दर्ज किया जा रहा है।

मृतक

1) नागराज 38yrs

2) सुमित्रा 55yrs
3) श्रीदेवी 30yrs
4) हनुमेश 40yrs

घायल

1) इरप्पा 65yrs
2) रेवती 20yrs
3) थायम्मा 25yrs

अभियुक्त

1) अंबना

2) पाकेरप्पा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।