1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सिगरेट के पैसे मांगने पर 4 लोगों ने दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला

सिगरेट के पैसे मांगने पर 4 लोगों ने दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2021 10:38 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 10:38 pm IST

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चार लोगों ने एक दुकानदार की सिगरेट के पैसे मांगने पर कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सिगरेट के पैसे मांगने पर 4 लोगों ने दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला- India TV Hindi
सिगरेट के पैसे मांगने पर 4 लोगों ने दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला Image Source : INDIA TV

शहडोल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चार लोगों ने एक दुकानदार की सिगरेट के पैसे मांगने पर कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर देवलंद कस्बे की है। आरोपियों की पहचान मोनू खान, पंकज सिंह, विराट सिंह और संदीप सिंह के तौर पर हुई है। 

ब्यौहारी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भविष्य भास्कर ने कहा, ‘‘चारों आरोपी रात लगभग 9 बजे अरुण सोनी की दुकान पर गए और सिगरेट मांगी। सोनी ने उनसे सिगरेट के लिए भुगतान करने के लिए कहा तो चारों ने उसके साथ मारपीट की। अपने पिता को बचाने के लिए सोनी के दो बेटों की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।’’ 

उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद सोनी की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।